Height badhane ka aasan tarika. हाइट बढ़ाने का आसान तरीका
हाइट बढ़ाने के आसान तरीक!
हम लोगों में से जिन लोगों की हाइट सामान्य हाइट से थोड़ी कम होती है तो वह हमेशा ही सोचते हैं काश मेरी भी हाइट थोड़ी ज्यादा होती । ज्यादा होने से सेल्फ कॉन्फिडेंस थोड़ा बढ़ जाता है । जेनेटिक फैक्टर का हमारी हाइट में 60 से 80 प्रतिशत रोल होता है । बाकी प्रतिशत के लिए जिम्मेदार होते हैं हमारे आस पास के वातावरण जैसे – व्यायाम और पोषण।
हाइट बढ़ाने के 5 आसान तरीके –
1. सीधे बैठने का अभ्यास करें –
कुर्सी या टेबल पर लटककर बैठने से हमारी हाइट वास्तविक हाइट से थोड़ी कम लगती है । जो समय के साथ साथ हमारी हाइट को प्रभावित करती है । रेगुलर सीधे होकर बैठने व चलने से हमारी लंबाई में सुधार आएगा ।
2. अश्वगंधा ले –
अश्वगंधा में अनेक प्रकार के मिनरल्स होते जो हमारी हाइट को बढ़ाने में मदद करते हैं । अश्वगंधा लेने का नियम –
गाय के गर्म दूध में 2 चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पिए । ऐसा कम से कम 45 दिनों तक रात को सोने से पहले करें । लेकिन इस नुस्खे को काम करने के लिए आपको फास्ट फूड खाना बंद करना होगा ।
3. योगा करना –
सूर्य नमस्कार जैसे कुछ प्रसिद्ध योगा हैं जिन्हें रेगुलर करने से हमारी पूरी बॉडी में खिंचाव होगा जो लंबाई बढ़ाने में काफी मददगार होगा । योगा के लिए रोज सुबह उठकर 15 मिनट तक योगा करना होगा या फिर पूरे दिन में जब आप फ्री हो तब अपने पैरों की उंगलियों के बल खड़े होकर बॉडी को स्ट्रेच करें ।
4. सही भोजन लेना –
अगर हमारे शरीर में कम एच.जी.एच निकलता है तो एक सही भोजन प्लान में सामान्य मात्रा में वसा, कार्बोहाइड्रेट, न्यूट्रिएंट्स बहुत जरूरी है । जैसे – मीट, दूध और हरी सब्जियां ।
लंबाई बढ़ाने के लिए विटामिन डी बहुत ही जरूरी है यह हमारी हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम जुटाने में मदद करता है । मछली, सूर्य का प्रकाश और दूध ।
5. सही तरीके से सोना –
जब हम आराम करते हैं तो हमारे शरीर में नई नई कोशिकाएं बनती रहती है । एच.जी.एच. भी जो हमारी लंबाई बढ़ाने के लिए उत्तरदाई है वह गहरी नींद में ही निकलता है । गहरी नींद के समय हमारा दिमाग रिलैक्स रहता है और उस समय ज्यादा हार्मोन निकलता है ।
(1) 8 से 13 साल के बच्चों को रोज रात को 8 से 11 घंटे की नींद लेनी चाहिए ।






Comments
Post a Comment