sugar(diabetes) se bacchaane ke upaay- मधुमेह से बचाव के उपाय-
विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक रिपोर्ट में कहा गया है की 2035 तक भारत के 80% लोग दिल के मरीज हो जाएंगे जो बेहद ही काका बड़का भैया खतरनाक और डरा देने वाला रिपोर्ट है । हृदय रोग के मरीज को हॉट अटैक का खतरा बहुत अधिक होता है ।
ऐसे ही हृदय की बीमारी के बारे में बताएंगे जो बहुत ही तेजी से फैल रहा है ।
मधुमेह-
यह बहुत ही खतरनाक बीमारी है लेकिन आज के समय में शुगर होना एक आम बात है पहले के समय में शुगर केवल 40 से 45 वर्ष की उम्र के व्यक्तियों में होना शुरू होता था लेकिन आज काल के रहन-सहन खानपान के कारण या छोटे-छोटे बच्चे में भी तेजी से हो रहा है ।
मधुमेह क्या होता है-
हमारे शरीर में एक पेनक्रियाज नाम की ग्रंथि होती है जहां से इंसुलिन निकलता है । जो ग्लूकोज को हमारे कोशिका में पहुंचाने में मदद करता है । जब यह काम करना बंद कर दे या कम कर दे तो हमें डायबिटीज हो जाता है ।
मधुमेह होने के कारण-
1. जब यह इंसुलिन नहीं बन पाता है तो कोशिका में उर्जा की कमी होने लगती है जिससे शरीर कमजोर होने लगता है और बेहोशी आना,धड़कन का तेज होना यह सब लक्षण दिखाई देता है ।
2. मोटापा और व्यायाम की कमी-
खानपान मैं गड़बड़ी, जंग फूड खाना एक्सरसाइज ना करना ,खाते ही बेड पर लेट जाना, बहुत अधिक सोना और दिन में ज्यादा नींद लेने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है जिससे ब्लड प्रेशर हाई होने लगता है और यही आगे चलकर शुगर का कारण बनता है ।
3. रक्त में शुगर की अधिकता-
रक्त में शुगर की अधिकता बढ़ने के कारण धीरे-धीरे शरीर की ऊर्जा कम होने लगती है यह शुगर धीरे-धीरे मूत्र मार्ग से शरीर के बाहर आने लगता है । आप देखते होंगे की शुगर के मरीज के मूत्र में चीटियां इकट्ठा हो जाती हैं । इसका यही कारण है ।
बचाव के उपाय-
आज तक विज्ञान में शुगर का कोई टीका या स्थाई दवा नहीं बन सका है फिर भी आप अपने दिनचर्या में कुछ चीजों को शामिल करके इससे बच्चे रह सकते हैं ।
1.व्यायाम और योग-
नियमित व्यायाम और योग करने से आपका शरीर चुस्त और फुर्तीला रहता है । रोज आधे घंटे तक व्यायाम करना चाहिए ।
2.सुबह जल्दी उठे-
सुबह जल्दी उठने की आदत डाल लीजिए क्योंकि ज्यादा देर तक सोने वाले व्यक्तियों में शुगर का होना बहुत अधिक पाया गया है ।
3. खान-पान में परहेज-
यदि आपको शुगर हो तो आप अपने खाने-पीने में परहेज करें यदि आप खाने-पीने में परहेज नहीं करते हैं तो आपका शुगर बहुत तेजी से बढ़ सकता है ।
4. धूम्रपान-
धूम्रपान ना करें तथा शराब न पिए ।









Comments
Post a Comment