corona virus(covid-19) se bachane ka tarika( कोरोनावायरस से कैसे बचें)

कोरोनावायरस से कैसे बचें?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत, ब्रिटेन, इटली और अमेरिका समेत कोरोना वायरस दुनिया के 186 देशों में फैल गया है और इसके कारण 23,000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं ।
भारत में कोरोनावायरस के 649 से अधिक मामले पाए गए हैं जिनमें 13 की मौत हुई है । कोरोनावायरस और ना फैले, जिसके लिए केंद्र सरकार के द्वारा पूरे देश में 21 दिनों के लॉक डाउन का ऐलान किया गया है ।
कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण क्या है?
वायरस के संक्रमण से पहले बुखार, उसके बाद सुखी खांसी आती है बाद में सांस लेने में समस्या होती है । यह वायरस गले के अंदर बहुत सारा बलगम पैदा करता है । जो स्वसन तंत्र के वायु मार्ग को बंद कर देता है जिससे हमें सांस लेने में परेशानी होती है ।
कोरोना वायरस (covid19) से बचने के उपाय-
1. गर्म चीजों का सेवन करना-
इस वायरस से बचने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए जैसे- चाय, कॉफी, सूप और गर्म पानी । गर्म चीजों के सेवन से गले में बन रहा बलगम पेट में चला जाएगा और पेट में आमाशय रस से बेअसर हो जाएगा।
2. गरारे करना-
हमें नमक के, विनेगर के, हल्दी के या पोटेशियम परमैग्नेट के गरारे करना चाहिए जिससे गले में बन रहा बलगम बाहर निकल जाएगा ।
3. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना-
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा विटामिन सी का इस्तेमाल करना चाहिए । विटामिन सी हमें विभिन्न प्रकार के खट्टे फलों नींबू, संतरा , आंवला जैसे फलों से मिलते हैं । जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर होते हैं ।
4. साफ सफाई का ध्यान रखना-
अगर आप कहीं बाहर से आते हैं तो यह वायरस आपके बालों और कपड़ों के ऊपर चिपक कर अंदर आ सकता है । बाहर से आते ही कपड़े उतार कर डिटर्जेंट से धो दे और अच्छी तरह से नहा ले । यह वायरस धातु के ऊपर लगभग 9 घंटे तक जीवित रहता है । या वायरस दरवाजे के हैंडल पर चिपका रह सकता है जिससे बचने के लिए दरवाजे के हैंडल को अच्छी तरह से सेनीटाइजर से साफ करें । दिन में कई बार किसी भी सैनिटाइजर से अच्छी तरह से लगभग 20 सेकंड तक अपने हाथ को धोएं ।

5. लोगों से दूरी बनाए रखना-
यह एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलने वाला रोग है इससे से बचने के लिए एक दूसरे के संपर्क में आने से बचें । अपने मुंह,नाक को अच्छी तरह से ढक कर रखें और किसी से हाथ ना मिलाएं । सबसे ज्यादा घर में रहने की कोशिश करें । बिना जरूरी काम के घर से बाहर ना निकले और लोगों से लगभग 1 से 2 मीटर की दूरी बनाकर रखें । और ज्यादा से ज्यादा घर में ही रहने की कोशिश करें ।
6. ठंडी चीजों से बचें-
आइसक्रीम और कोल्ड्रिंक जैसी ठंडी चीजों से बचें ठंडी चीजों के सेवन से सर्दी जुकाम और न्यूमोनिया होने की संभावना बनी रहती है । नॉर्मल बुखार या सर्दी जुकाम होने पर अच्छी तरह से इलाज कराएं । जुकाम या बुखार होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है जिससे यह वायरस आसानी से हमें संक्रमित कर सकता है ।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Height badhane ka aasan tarika. हाइट बढ़ाने का आसान तरीका

sugar(diabetes) se bacchaane ke upaay- मधुमेह से बचाव के उपाय-